रविवार, 30 जनवरी 2011

डेयर डेविल फ्रैडी नॉक























हौसले के कदमों से बनाया रिकॉर्ड का रास्ता
बिना सुरक्षा उपकरण 10,837 फीट की ऊंचाई पर रोप वॉक करने का कारनामा कोई दिलेर ही कर सकता है।
स्विट्जरलैंड के फ्रैडी नॉक के इस कारनामे को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
फ्रैडी ने शनिवार को स्विस पर्वत माउंट कोरवॉच पर यह रिकॉर्ड कायम किया।
नॉक केबल रोप पर सिर्फ एक बेलेंसिंग स्टिक की मदद से 8,865 फीट ऊंचाई पर बने बेस स्टेशन तक आए।
दूसरे प्रयास में सफलता...
नॉक को अपने दूसरे प्रयास में सफलता मिली। इससे पूर्व वे सुबह भी प्रयास कर चुके थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें बीच में लौटना पड़ा।
फ्रैडी ने केबल वायर पर लगभग 5,249 फीट दूरी की वॉक की। हालांकि, उन्हें इस दौरान हवाओं से भी जूझना पड़ा
45 वर्षीय फ्रैडी 2009 में चैरिटी के लिए भी जर्मनी में बिना सुरक्षा उपकरण 3,264 लंबी रोप वॉक कर चुके हैं।
9655 फीट की ऊंचाई पर उनकी "चैरिटी वॉक" को देखने के लिए 1800 से ज्यादा दर्शक जमा हुए थे।
फ्रैडी सर्कस कलाकार हैं और वे 4 साल की ही उम्र से रोप वॉक जैसे कारनामे करते आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: